Close

Recent Posts

भारत

Weather Alert: देश कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों में बारिश का अनुमान

Weather Alert: देश कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों में बारिश का अनुमान
  • PublishedMay 9, 2024

मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुक्रवार तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों के दौरान तटीय गुजरात और कल तक केरल तथा माहे में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि इस महीने की 11 तारीख तक उत्तर-पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान
उधर राजस्थान में हीट वेव जारी है। महाराष्ट्र के कुछ इलाके में तापमान 41, 43 डिग्री दर्ज किया गया। अहमदाबाद, मध्यप्रदेश के नौगांव और भोपाल, ग्वालियर 41, 43 डिग्री रहा। पूर्व भारत और दक्षिण-पूर्व भारत जैसे साउथ-ईस्‍ट पेनिनसुला और ईस्‍ट इंडिया अभी बारिश जारी है इन इलाका अभी और ये दो से तीन दिन तक रहेगा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की आशंका नहीं है। इस बीच दिल्ली में आज दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

बिहार में मौसम सुहावना
बिहार में तीन दिनों से नमी भरी हवा चलने और तापमान आयी गिरावट के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार सुबह से ही बारिश वाला मौसम बना हुआ है। आसमान में बादल छाये होने की वजह से दिन में ही अंधेरा है और ठंडी हवा लोगों को कभी कभी ठंड का एहसास दिला रही है। मौसम का मिजाज 12 मई तक ऐसे ही बन रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पटना सहित राज्य के कुछ जिलों में आज सुबह से ही अंधेरा छाया हुआ है। वहीं कुछ जिलों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में गिरावट आयी है। गुरुवार को राजधानी पटना सहित बिहार के 19 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इन जिलों में हवा की गति भी झोंके के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज
छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदलने से राजधानी रायपुर सहित कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, साथ ठंडी हवाओं के चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा। इसी प्रकार दुर्ग के भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, अंबिकापुर, कोरबा, भाटापारा, धमतरी और महासमुंद समेत कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। तेज आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही अगले 48 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी होगी। जिससे आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

कोलकाता समेत कई शहरों में मौसम सामान्य
कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के बाद मौसम सामान्य हो गया है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 30.4 डिग्री सेल्सियस है। फिलहाल दो-तीन दिनों तक इसी तरह से मौसम रहने वाला है। उसके बाद अगले हफ्ते से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।