भारत

2024 के चुनाव से पहले देश में दो लाख और डेयरियां स्‍थापित की जाएंगी: गृह मंत्री अमित शाह

2024 के चुनाव से पहले देश में दो लाख और डेयरियां स्‍थापित की जाएंगी: गृह मंत्री अमित शाह
  • PublishedSeptember 14, 2022

13-09-2022 -गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2024 के चुनाव से पहले देश में दो लाख और डेयरियां स्थापित की जाएंगी। ग्रेटर नोएडा में विश्‍व डेयरी सम्‍मेलन 2022 को संबोधित करते हुए, गृह मंत्री ने कहा कि, वर्तमान में देश में लगभग दो लाख ग्रामीण डेयरियां कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 80 लाख किसान सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से डेयरियों से जुड़े हैं।

अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि डेयरी क्षेत्र में सहकारी संस्थाएं महिलाओं को सशक्त बनाती हैं और विभिन्न स्तरों पर ग्रामीण विकास में मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छोटे और सीमांत किसानों के योगदान से भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बनकर उभरा है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत इस वर्ष न केवल डेयरी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है बल्कि डेयरी उत्पादों का निर्यातक भी बन गया है और पिछले आठ वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था भी बन गया है | उम्‍मीद है कि आने वाले वर्षों में देश दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगा।