भारत

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने लोगों को दशहरे की दीं बधाईं

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने लोगों को दशहरे की दीं बधाईं
  • PublishedOctober 5, 2022

चंडीगढ़, 4 अक्तूबर-पंजाब के पर्यटन और संस्कृति मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम और शिकायत, निवारण मंत्री अनमोल गगन ने लोगों को दशहरे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम जी की लंका पर जीत की खुशी में मनाया जाने वाला दशहरा हमें उनके आदर्शों और चलने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि हमें प्रभु श्री राम जी के जीवन से पता चलता है कि हमेशा ही बुराई पर नेकी की जीत होती है और हमें भी हमेशा अच्छे रास्ते पर चल कर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम चंद्र जी का जीवन बड़ा ही त्यागी, धर्म रक्षक और वचन पालक था।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम चंद्र जी ने राजा दशरथ के घर जन्म लेकर बहुत अमूल्य मानवीय असूलों की स्थापना की। मंत्री ने सबको दशहरे की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री राम चंद्र जी ने आदर्श संतान होने के रूप में जो आदर्श कायम किये वह हमें युग युग तक प्रेरित करते रहेंगे।