भारत

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर: ‘आप’ के 2 पार्षद भाजपा में शामिल

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर: ‘आप’ के 2 पार्षद भाजपा में शामिल
  • PublishedDecember 24, 2025

चंडीगढ़, 24 दिसंबर: चंडीगढ़ में अगले महीने यानी जनवरी 2026 में होने वाले मेयर चुनाव (Mayor Election) से पहले बुधवार को एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। शहर में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को एक जोरदार झटका लगा है। पार्टी की दो मौजूदा महिला पार्षदों, सुमन देवी और पूनम देवी, ने ‘आप’ का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम ने चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।
कुर्सी बचाने की जुगत में भाजपा

इस दलबदल के पीछे की असली वजह मेयर की कुर्सी पर कब्जे की लड़ाई है। दरअसल, भाजपा इन दोनों पार्षदों को अपने खेमे में शामिल करके नगर निगम में अपना संख्या बलबढ़ाना चाहती है, ताकि वह सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रख सके। दूसरी तरफ, ‘आप’ के लिए इसे एक भारी नुकसान माना जा रहा है। सियासी जानकारों का कहना है कि मेयर के चुनाव में एक-एक वोट बेहद कीमती होता है और दो पार्षदों के जाने से ‘आप’ की स्थिति कमजोर पड़ सकती है।