वो क्यूटी पाई, जिसकी 1 ही दिन रिलीज हुई दो फिल्में, 1 बनी कल्ट तो दूसरी मजाक, माधुरी का लक भी न बचा पाया लाज

बॉलीवुड की चमकती दुनिया में एक हसीना ऐसी भी हैं जो अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उनकी प्यारी सी मुस्कान की वजह से उन्हें फैंस उन्हें क्यूटी पाई भी कहते हैं. कहने को तो वह 50 साल की हो गई हैं लेकिन आज भी वह 35 की लगती हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत मणिरत्नम जैसे सुपरस्टार डायरेक्टर के साथ की तो कई सुपरस्टार हीरो के साथ स्क्रीन भी शेयर की. अब जल्द ही वह कमबैक करने वाली है.
10 अगस्त 2001 वो तारीख थी जब इस क्यूटी पाई की दो दो फिल्म रिलीज हुई थी. किस्मत का खेल देखिए, एक फिल्म कल्ट-क्लासिक बन गई, जो आज भी सिनेमाप्रेमियों की फेवरिट है तो दूसरी फिल्म मजाक का पर्याय बनकर रह गई. तो चलिए इस हसीना से और इन फिल्मों से भी आपको रूबरू करवाते हैं.
