भारत

‘सांसों का संकट’ लौटा! केंद्र का ‘बड़ा’ एक्शन, जारी की Advisory

‘सांसों का संकट’ लौटा! केंद्र का ‘बड़ा’ एक्शन, जारी की Advisory
  • PublishedNovember 12, 2025

नई दिल्ली, 12 नवंबर, 2025 : उत्तर भारत में ‘सांसों का संकट’ फिर से लौटने के बाद, केंद्र सरकार (Central Government) ने मंगलवार को एक बड़ी स्वास्थ्य एडवाइजरी (health advisory) जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने वायु प्रदूषण को “जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती” बताते हुए, उत्तर भारत के सभी राज्यों को 33 पन्नों के दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें सबसे बड़ा आदेश प्रदूषित क्षेत्रों के हर सरकारी अस्पताल में तत्काल “चेस्ट क्लिनिक” (Chest Clinic) शुरू करना है।
बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग ‘हाई-रिस्क’ पर

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव (Punya Salila Srivastava) ने मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि प्रदूषण से सांस और हृदय रोगों के मामलों में बढ़ोतरी होती है, इसलिए अस्पतालों को विशेष तैयारी रखनी चाहिए।

इस एडवाइजरी में बच्चों (children), गर्भवती महिलाओं (pregnant women) और बुजुर्गों (elderly) को “उच्च जोखिम” (high-risk) की श्रेणी में रखा गया है।

चेस्ट क्लिनिक की होगी ‘डेली रिपोर्टिंग’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक फॉर्मेट भी साझा किया है। इसके तहत, इन नए ‘चेस्ट क्लिनिक’ को प्रदूषण से प्रभावित रोगियों की रिपोर्ट प्रतिदिन जिला और फिर वहां से दिल्ली (Delhi) भेजना अनिवार्य होगा, ताकि स्थिति का सही आकलन किया जा सके।

GRAP और निर्माण कार्यों पर ‘सख्ती’ के आदेश

केंद्र ने राज्यों से पांचवीं कक्षा (class 5th) तक के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई (online classes) कराने पर ध्यान देने के लिए कहा है। इसके साथ ही, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव, सामग्री को ढक कर रखना, और मजदूरोंको किट और मास्क उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। केंद्रीय सचिव ने पत्र में राज्यों से कहा है कि वे अपने जिला टास्क फोर्स (Task Force) को तत्काल सक्रिय (activate) करें और दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में पहले से लागू GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) का सभी जिलों में सख्ती से पालन कराएं।

क्या करें और क्या न करें (सलाह)

मंत्रालय ने आम जनता के लिए भी ‘क्या करें और क्या न करें’ (Dos and Don’ts) की सूची जारी की है।

1. लोगों को सुबह और देर शाम बाहर घूमने, दौड़ने (running) या व्यायाम (exercise) करने से बचने की सलाह दी गई है।

2. साथ ही, इन समय पर बाहरी दरवाजे और खिड़कियां (windows) न खोलने के लिए भी कहा गया है।