Punjab Power Cut Alert! 13 नवंबर को 8 घंटे बत्ती रहेगी गुल, पढ़ें पूरी ख़बर

होशियारपुर, 12 नवंबर, 2025 : पंजाब के होशियारपुर जिले के दीनानगर इलाके में कल (गुरुवार, 13 नवंबर) को 8 घंटे का बड़ा पावर कट लगने जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपमंडल प्रभारी इंजी. सोम राज ने बताया कि 66 KV (केवी) लाइन रणजीत बाग पर ग्रिड की जरूरी मरम्मत के कारण, 11 KV (केवी) फीडर की सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
इसके कारण पंडोरी, तालिबपुर, गाजीकोट, नवा पिंड बहादुर, पंडोरी बैंसा, बियानपुर, कलीजपुर, छीनाबेट, रसूलपुर और चंद्रभान आदि गांवों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन गांवों के अलावा, शूगर मिल पनियाड (Sugar Mill Paniad) की सप्लाई भी इस दौरान प्रभावित रहेगी।
