भारत

ज्ञानी रघुबीर सिंह का बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर बड़ा बयान, पढ़ें क्या कहा

ज्ञानी रघुबीर सिंह का बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर बड़ा बयान, पढ़ें क्या कहा
  • PublishedOctober 21, 2025

अमृतसर, 21 अक्टूबर, 2025 : सच्चखंड श्री दरबार साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह (Giani Raghbir Singh) ने बंदी छोड़ दिवस (Bandi Chhor Diwas) के शुभ अवसर पर देश और विदेशों में रहने वाली सिख संगत को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस दिन का ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व समझाते हुए कहा कि आज भी कई बंदी सिंह (Sikh Prisoners) जेलों में बंद हैं और उनकी रिहाई होनी चाहिए।

बंद सिखों को रिहा करने की मांग

ज्ञानी रघुबीर सिंह ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने ग्वालियर किले से 52 राजाओं को मुक्त कराकर बंदी छोड़ दिवस की शुरुआत की थी। उन्हीं की याद में आज सारा अमृतसर घी के दिए जलाकर जगमगाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे गुरु महाराज ने बंदियों को रिहा किया था, वैसे ही आज की सरकारों को भी बंद सिखों को रिहा कर मानवता और न्याय को समर्पित होना चाहिए।

बंद सिखों की मुश्किलें और समाज का कर्तव्य

ज्ञानी रघुबीर सिंह ने बताया कि कई सिख बंदी (Sikh Prisoners) जेलों में लंबे समय से बंद हैं और उनकी सजा भी पूरी हो चुकी है। उन्होंने सरकारों से अपील की कि ये बंदी अपने परिवारों के बीच आज़ाद होकर जिंदगी जी सकें। यह बंदी छोड़ दिवस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आज़ादी, न्याय और मानवाधिकारों का प्रतीक है।