बला की खूबसूरत हसीना, 4 अफेयर और 3 शादी के बाद भी रहीं तन्हा, अब गुमनाम जिंदगी बिता रहींं राज कपूर की भांजी

नई दिल्ली. 70-80 के दशक में बॉलीवुड में एक से एक खूबसूरत हसीनाएं रही हैं जिन्होंने अपनी एक झलक से दर्शकों को दीवाना बना लिया. कई एक्ट्रेसेस तो ऐसी रही हैं जिनकी बस एक झलक देख दर्शक ऐसे दीवाने हुए कि फिर उन्हें कभी भूल ही नहीं पाए, फिर चाहे ये एक्ट्रेसेस पर्दे से गायब ही क्यों न हो गई हों. ऐसी ही एक बला की खूबसूरत हसीना राज कपूर की भांजी सलमा आगा थीं.
सलमा आगा का नाम लेने से आज भी दर्शकों के जहन में सबसे पहले उस फिल्म का नाम आता है जिसपर दर्जनों केस दर्ज हो गए थे. फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में कइयों केस दर्ज थे, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ऐसी छप्परफाड़ कमाई की थी बस मेकर्स की चांदी ही चांदी हो गई थी. ये फिल्म जिसकी यहां बात कर रहे हैं वो बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी निकाह है.
‘निकाह’ पर दर्ज हुए थे दर्जनों केस
‘निकाह’ तीन तलाक के संवेदनशील मुद्दे पर बनी थी जिसकी वजह से इसपर एक दो नहीं बल्कि 34 केस दर्ज थे. फिल्म सलमा आगा, राज बब्बर और दीपक पराशर ने लीड रोल अदा किया था. तीनों की ये फिल्म दर्शकों पर ऐसा जादू कर गई थी कि फिल्म 125 गुना मुनाफा कमा गई. सलमा आगा इस फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में वो राज कपूर की फिल्म हिना से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली थीं, लेकिन परिवार के विरोध की वजह से ऐसा नहीं हो सका.
