युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम’ को लेकर AAP नेता बलतेज पन्नू का बड़ा बयान, पढ़ें…

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर, 2025 : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बलतेज पन्नू ने पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम को बेहद सफल बताते हुए कहा है कि इस अभियान ने राज्य में नशे के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई छेड़ी है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि 2025 में नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई पिछले कई सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रभावी रही है।
पन्नू ने कहा कि ये आंकड़े साबित करते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
आंकड़ों से समझें कार्रवाई का पैमाना
बलतेज पन्नू ने 2022 और 2025 के पहले 9 महीनों के आंकड़ों की तुलना करते हुए सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा:
