Entertainment का Full Package, अक्टूबर के पहले हफ्ते में आ रही हैं ये धांसू फिल्में और Web Series, देखें List

मुंबई, 29 सितंबर, 2025 : अक्टूबर का पहला सप्ताह मनोरंजन प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। जहाँ एक तरफ बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है, वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। अगर आप घर बैठे मनोरंजन का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह रही आपके लिए अक्टूबर के पहले सप्ताह की पूरी लिस्ट।
मद्रासी’ (Madrasi)
1. ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video)
2. रिलीज़ डेट: 1 अक्टूबर
3. यह एक बहुप्रतीक्षित साउथ इंडियन साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें शिवकार्तिकेयन, विद्युत जामवाल और रुक्मणि वसंत जैसे सितारे हैं। यह फिल्म दर्शकों को दिमागी खेल और रहस्यों की दुनिया में ले जाएगी। थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब यह प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।
’13th – सम लेसन आर नॉट इन क्लासरूम’ (13th – Some Lessons Are Not In Classroom)
1. ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (SonyLIV)
2. रिलीज़ डेट: 1 अक्टूबर
3. यह एक रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज़ है, जो बताती है कि जिंदगी के असली सबक किताबों से नहीं, बल्कि अनुभवों से मिलते हैं। इसमें गगनदेव रिअर और परेश पाहुजा मुख्य भूमिका में हैं।
‘डाकुआं दा मुंडा 3’ (Daakuan Da Munda 3)
1. ओटीटी प्लेटफॉर्म: ज़ी5 (ZEE5)
2. रिलीज़ डेट: 2 अक्टूबर
3. पंजाबी एक्शन और क्राइम थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह फिल्म एक शानदार तोहफा है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक गैंगस्टर की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दर्शाती है।
‘द गेम: यू नेवर प्ले अलोन’ (The Game: You Never Play Alone)
1. ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
2. रिलीज़ डेट: 2 अक्टूबर
3. श्रद्धा श्रीनाथ स्टारर यह क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज़ सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है। अगर आपको मनोवैज्ञानिक खेल और रहस्य पसंद हैं, तो यह शो आपके लिए ही है।
‘प्ले डर्टी’ (Play Dirty)
1. ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video)
2. रिलीज़ डेट: 1 अक्टूबर
3. हॉलीवुड स्टार मार्क वाह्लबर्ग अभिनीत यह एक इंग्लिश एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें बदले, विश्वासघात और जासूसी का दमदार कॉकटेल देखने को मिलेगा।
अन्य महत्वपूर्ण रिलीज़
1. ‘अबॉट एलेमेंटरी’ सीजन 5 (Abbott Elementary Season 5): यह लोकप्रिय अमेरिकी कॉमेडी सीरीज़ 2 अक्टूबर को जियो सिनेमा/हॉटस्टार पर वापसी कर रही है।
2. ‘मॉन्स्टर: द एड गीन स्टोरी’ (Monster: The Ed Geen Story): यह क्राइम डॉक्यूमेंट्री 3 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी, जो कुख्यात सीरियल किलर एड गीन की कहानी पर धारित है।
3. ‘बिग बॉस तमिल’ सीजन 9 (Bigg Boss Tamil Season 9): रियलिटी शो के फैंस के लिए, बिग बॉस तमिल का नया सीजन 5 अक्टूबर से जियो सिनेमा/हॉटस्टार पर शुरू हो रहा है।
