भारत

कोयला मंत्रालय विशेष अभियान 5.0 के लिए तैयार

कोयला मंत्रालय विशेष अभियान 5.0 के लिए तैयार
  • PublishedSeptember 24, 2025

कोयला मंत्रालय स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 5.0 की व्यापक तैयारी कर रहा है। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलने वाला विशेष अभियान 5.0, कार्यस्थलों की स्वच्छता बढ़ाने, स्थायी नियमों को अपनाने और लंबित मामलों के शीघ्र निपटान पर केंद्रित है।

इसकी तैयारी 15 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी जो 30 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। इस अभियान के उद्देश्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 26.08.2025, 04.09.2025 और 19.09.2025 को नोडल और संबंधित अधिकारियों के साथ तीन तैयारी बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।