मनोरंजन

‘मैं 3 एक्सप्रेशन पर ही चल रहा हूं’, सलमान खान ने खुद को किया रोस्ट, आमिर के लिए मजे, रिलीज हुआ ‘टू मच’ का ट्रेलर

‘मैं 3 एक्सप्रेशन पर ही चल रहा हूं’, सलमान खान ने खुद को किया रोस्ट, आमिर के लिए मजे, रिलीज हुआ ‘टू मच’ का ट्रेलर
  • PublishedSeptember 15, 2025

नई दिल्ली. काजोल और ट्विंकल खन्ना के मोस्ट अवेटेड शो टू मच का ट्रेलर आज यानी सोमवार को रिलीज हो गया है. यह एंटरेटनमेट से भरपूर शो होने वाला है, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिलती है. इस शो को काजोल और ट्विंकल मिलकर होस्ट करेंगे. इसमें सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा, वरुण धवन, करण जौहर, जाह्नवी कपूर समेत फिल्मी जगत के कई सितारे शिरकत करेंगे.
ट्रेलर से साफ है कि इस शो में सितारे अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर चटपटी बातें करते हुए नजर आएंगे. सलमान खान शो के ट्रेलर में खुद को ही रोस्ट करते हुए नजर आते हैं. ट्विंकल खन्ना पूछती हैं- ‘ये कैसा एक्सप्रेशन है?’ इसके जवाब में सलमान कहते हैं- ‘यार तीन ही एक्सप्रेशन पर चल रहा हूं मैं.’ यह सुनकर काजोल और ट्विंकल की हंसी छूट जाती है.