सलमान खान क्यों नहीं खाते बीफ-पोर्क! 7 साल पहले किया था खुलासा, हिंदुस्तान और गाय का जिक्र क्यों किया?

नई दिल्ली. ‘शोले’, ‘जंजीर’ और ‘दीवार’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर बनाकर अमिताभ बच्चन की किस्मत को संवारने वाले सलीम खान अपनी निजी जिंदगी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि मुसलमान होने के बाद भी उनके घर पर बीफ नहीं बनाया जाता. उन्होंने पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं का जिक्र किया और बताया कि गायों को नहीं मारना चाहिए और बीफ हराम है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान ने साल 2018 में इस बात को खुलासा कर दिया था कि वो दो चीजों से हाथ तक नहीं लगाते और वो हैं बीफ-पोर्क.
बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. बिग बॉस 19 का होस्टिंग संभाल रहे सलमान खान ने एक बार अपनी निजी जिंदगी और खान-पान की पसंद को लेकर भी खुलकर बात की थी.
7 साल पहले किया था खुलासा
2018 में ‘आप की अदालत’ में सलमान खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों के साथ अपनी खान-पान की आदतों को भी दुनिया का सामने रखा था. उन्होंने बताया था, ‘मैं सब कुछ खाता हूं, बस बीफ और पोर्क नहीं खाता.’ सलमान ने ये भी खुलासा किया था कि आखिर वो इन दो चीजों से तौबा क्यों करते हैं.
