मनोरंजन

सगे भाई होकर भी सलमान खान का नहीं उठाया फायदा, सोहेल खान बोले- हमेशा मार्केट प्राइज से ज्यादा दी फीस

सगे भाई होकर भी सलमान खान का नहीं उठाया फायदा, सोहेल खान बोले- हमेशा मार्केट प्राइज से ज्यादा दी फीस
  • PublishedSeptember 1, 2025

सलमान खान के भाई सोहेल खान ने परिवार को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी सुपरस्टार भाई का फायदा नहीं उठाया है. हमेशा मार्केट के हिसाब से फीस का भुगतान किया है.हाल में ही वर्ल्ड पैडल लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा खान परिवार नजर आया. सलमान खान, सलीम खान, दोनों भाई से लेकर अन्य सदस्य तक. वर्ल्ड पैडल लीग में सोहेल खान की भी टीम है. उन्हीं को सपोर्ट करने के लिए पूरी फैमिली साथ आईं. इस दौरान सोहेल खान ने सलमान खान के साथ काम करने पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि जब जब उन्होंने भाई को अपनी फिल्म में कास्ट किया है तो उन्होंने कभी सुपरस्टार भाई का फायदा नहीं उठाया. बल्कि हमेशा फीस पे की है.

कहने को सोहेल खान और सलमान खान का खून का रिश्ता है. मगर कामकाज के मामले में वह दोनों ही काफी प्रोफेशनल हैं. सलमान ने अपने दोनों भाईयों अरबाज और सोहेल के साथ कई फिल्मों में काम किया है. मगर इस बार सोहेल ने बताया कि वह जब भी सलमान खान को अपनी फिल्म में कास्ट करते हैं तो काफी प्रोफेनल रहते हैं.
परिवार हो एक आर्मी की तरह
सोहेल खान ने कहा, आज के समय में परिवार को एक आर्मी की तरह होना चाहिए. परिवार के सदस्यों की एकता बहुत जरूरी होती है. जितने सदस्य आपकी आर्मी में होंगे आप उतने ही मजबूत होंगे. आपके खून से ज्यादा कुछ मजबूत नहीं होता है.