एक्शन-सस्पेंस देख हो गए हैं बोर, तो देखिए हंसाने वाली फिल्में, जो हर दुख-दर्द को भूला, खिलखिलाने पर कर देगी मजबूर

नई दिल्ली. एंटरटेनमेंट की दुनिया में सोनी लिव आज दर्शकों का सबसे बड़ा ठिकाना बन चुका है. बाकी प्लेटफॉर्स की तरह इस पर भी अलग-अलग टॉपिक की कई फिल्में मौजूद हैं. खासतौर पर कॉमेडी से भरपूर तो ऐसी फिल्में हैं, जो आपको हंसा हंसाकर लोट-पोट कर देंगी.इनमें ‘पोस्टर ब्वॉज’ आपके लिए परफेक्ट है, वहीं, थोड़ी-सी क्राइम, थोड़ी-सी कॉमेडी और ढेर सारा ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘डेढ़ इश्कियां’ भी बेहतरीन फिल्म है. इन जबरदस्त कॉमेडी वाली कहानियों को अगर आपने नहीं देखा है तो, इस हफ्ते जरूर देख लें. खासतौर पर हिंदी फिल्मों के शौकीनों के लिए यह प्लेटफॉर्म आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं.
कड़क
पहली है रणवीर शौरी स्टारर फिल्म ‘कड़क’. इसका ट्रेलर देखकर ही लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि ये फिल्म धमाल मचाने वाली है. फिल्म में सुनील नाम का मिड एज आदमी है. जिसका राधव की पत्नी से अफेयर है. इस बात का पता जब राधव को चलता है, तो वह सुनील के घर बंदूक लेकर पहुंच जाता है और खूब धमकी देता है. लेकिन गलती से राधव खुद को गोली मार लेता है. इसके बाद जो होता है, वह बहुत मजेदार है. सुनील के फ्लैट पर उसके दोस्त दिवाली पार्टी के लिए आते हैं, हालांकि वह मना करता है, लेकिन उसका दोस्त जोशी कहता है कि थाठे से 10 किलो मटन लेकर आया हूं, ये सुनते ही वह लाश को छुपा देता है और पार्टी में बिजी हो जाता है. लेकिन गलती से राधव के दोस्तों को पता चल जाता है कि उसके घर में लाश है. इसके बाद वह दोस्तों को बताता है कि इसके बाद कहानी जो जबदस्त कॉमेडी का डोज है. कुल मिलाकर थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म आपका दिन बना देगी, जो सोनी लिव पर मौजूद है.
