सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले को लेकर बोले मनोज बाजपेयी बोले- ‘लोगों को भी सुरक्षित रहने का अधिकार’

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को आठ हफ्तों के अंदर शेल्टर में भेजने का आदेश दिया है. इस फैसले ने पूरे देश में बहस छेड़ दी है. जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स और पशु प्रेमी इसे गलत बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे पब्लिक सेफ्टी के लिए ज़रूरी मानते हैं.
इसी बीच अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक संतुलित राय रखी है. उन्होंने कहा कि कुत्तों को सड़क पर नहीं, बल्कि अच्छे घरों में होना चाहिए और लोगों को भी सुरक्षित महसूस करने का हक है.
मनोज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘इन जानवरों ने सड़कों को नहीं चुना. ये हम सबके प्यार के हकदार हैं और लोगों को भी सुरक्षित महसूस करने का हक है. आगे का रास्ता हमदर्दी से तय होना चाहिए. डर के साए तले उनके भाग्य का फैसला नहीं किया जाना चाहिए.’
