‘जिसको समझना है समझ लेंगे’, कहकर फंसीं काजोल, हिंदी बोलने की रिक्वेस्ट पर हुईं आगबबूला, अब हो रहीं ट्रोल

नई दिल्ली. बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर विवादों में हैं. इस बार मामला किसी फिल्म या बयान का नहीं, बल्कि हिंदी भाषा में बातचीत करने से इनकार करने का है. रिपोर्टर ने रिक्वेस्ट की तो काजोल सुनकर भड़क गईं और फिर उन्होंने जो कहा वो अब वायरल हो रहा है. काजोल की ये तीखा अंदाज लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और इसलिए वो जमकर ट्रोल हो रही है. क्या मसला है, चलिए बताते है.
दरअसल, 5 अगस्त को मुंबई में महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 समारोह का आयोजन हुआ. जहां काजोल अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा के साथ पहुंचीं. काजोल को इस समारोह में सम्मानित भी किया गया. उन्होंने कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब मराठी और अंग्रेजी में देती नजर आईं.
हालांकि, जब एक रिपोर्टर ने उनसे हिंदी में अपने बयान दोहराने की गुजारिश की तो काजोल भड़क गईं और तेवर दिखाती हुई बोलीं- ‘अभी मैं हिंदी में बोलूं? जिसको समझना है वो समझ लेंगे.’ ये वीडियो अब वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद नेटिजन्स अपनी निराशा जाहिर कर एक्ट्रेस के प्रतिक्रिया की आलोचना कर रहे हैं.
