‘आप इसके हकदार थे’, शाहरुख खान को मिला नेशनल अवॉर्ड, टॉप एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

नई दिल्ली. किंग खान यानी शाहरुख खान को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड मिला है. इस पर सभी स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. उनकी बेस्ट फ्रेंड जूही चावला कैसे पीछे रह सकती हैं. उन्होंने रविवार को अपनी और शाहरुख की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है, साथ ही कहा कि ये करीब दो दशक बाद के लंबे अरसे बाद आया है.
जूही चावला और शाहरुख खान की दोस्ती जगजाहिर है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है. 90 के दशक में तो शाहरुख और जूही की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता था. दोनों ने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं. अब एक्ट्रेस ने इतनी बड़ी खुशी पर शाहरुख खान के लिए पोस्ट किया है.
