मनोरंजन

कौन हैं 25 साल की हसीना मेधा राणा, ‘सैयारा’ की ‘वाणी’ को देंगी टक्कर, बॉर्डर 2 में 11 साल बड़े एक्टर संग करेंगी रोमांस

कौन हैं 25 साल की हसीना मेधा राणा, ‘सैयारा’ की ‘वाणी’ को देंगी टक्कर, बॉर्डर 2 में 11 साल बड़े एक्टर संग करेंगी रोमांस
  • PublishedJuly 29, 2025

नई दिल्ली. ‘सैयारा’ की ‘वाणी बत्रा’ के बाद इन दिनों जिस 25 साल की हसीना की बात हो रही है, वो खूबसूरत हसीना और कोई नहीं बल्कि मेधा राणा हैं. जो बड़े बजट की फिल्म में जल्द नजर आने वाली हैं. ये वो एक्ट्रेस हैं, जो ‘सैयारा गर्ल’ के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा बनी हुईं हैं. ये वो उभरते सितारों में से एक हैं, जो अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं.

‘वॉर’ ड्रामा फिल्मों में एक नया चेहरा सामने आने वाला है. ‘बॉर्डर 2’, जिसे हिंदी सिनेमा के सबसे बेसब्री से इंतजार किए जा रहे फिल्मों में गिना जा रहा है. बेंगलुरु की मेधा राणा वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. ये जानकारी सामने आने के बाद से फैंस ये सर्च कर रहे हैं कि आखिर ये एक्ट्रेस हैं कौन?