मनोरंजन

आमिर खान के घर क्यों पहुंची थी 25 IPS अफसरों की टीम? खत्म हुआ सस्पेंस, सामने आई चौंकाने वाली वजह

आमिर खान के घर क्यों पहुंची थी 25 IPS अफसरों की टीम? खत्म हुआ सस्पेंस, सामने आई चौंकाने वाली वजह
  • PublishedJuly 28, 2025

नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ आईपीएस अधिकारी एक लग्जरी बस में आमिर खान के घर जाते हुए नजर आ रहे थे. इस वीडियो को देखकर लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं — जैसे कि आमिर कोई बड़ा प्रोजेक्ट कर रहे हैं जिसमें सिक्योरिटी सपोर्ट चाहिए, या फिर वो किसी रियलिस्टिक पुलिस ड्रामा की तैयारी में हैं. आमिर खान के घर पर 25 IPS अफसरों की टीम पहुंचने की वजह से सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब आखिरकार इसकी वजह का खुलासा हो गया है.

आमिर खान की टीम के एक मेंबर ने इस मुलाकात की वजह बताते हुए सस्पेंस पर रोक लगा दी है. टीम के सदस्य ने बताया, ‘इस बैच के कुछ आईपीएस ट्रेनी आमिर खान से मिलना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उन्हें घर पर बुलाया और काफी देर तक बातचीत हुई’. असल में, फिल्म ‘सरफ़रोश’ के बाद से ही कई आईपीएस अफसर आमिर के फैन बन चुके हैं.
आमिर खान की टीम ने IPS ऑफिसर से मुलाकत पर तोड़ी चुप्पी
यही वजह है कि पिछले कुछ सालों से अलग-अलग बैच के अफसरों की आमिर से मुलाकात होती रही है.इसलिए इस बार भी ये एक रेगुलर और प्यार भरी मुलाकात थी, जिसमें बस बातचीत और मोटिवेशन का माहौल था. ये मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई जब आमिर खान की कुछ लग्ज़री कारों को लेकर भी चर्चा हो रही थी, जिस वजह से उनकी टीम थोड़ी परेशान थी कि गलतफहमियां न फैलें.