बॉबी देओल ने तान्या संग पूरे किए 29 साल, धर्मेंद्र ने शेयर की अनदेखी Pics, दिल छू लेने वाला पोस्ट वायरल

मुंबई. बॉबी देओल की आज वेडिंग एनिवर्सरी है. इस मौके पर उनके पिता और सुपरस्टार धर्मेंद्र ने दो तस्वीरें वाली एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके अलावा, बॉबी ने अपनी इंस्टा स्टोरी कई तस्वीरें शेयर की हैं और बताया कि उनकी शादी को 29 साल पूरे हो चुके हैं. उन्होंने पत्नी तान्या देओल के साथ वाली तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें उनका पुरानी और अबके लुक वाली तस्वीरें हैं. धर्मेंद्र ने बॉबी की शादी दो तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में बॉबी शहरा पहने मुस्कुरा रहे हैं, जबकि तान्या उनके बगल में नजरें झुकाएं बैठी हैं.
वहीं, दूसरी तस्वीर में, तान्या, बॉबी देओल को टीका करते हुए नजर आ रही हैं और बॉबी मुस्कुरा रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी डार्लिंग्स बच्चों. आपको जीवन में बेस्ट का भी बेस्ट मिले. इस बहुत बहुत स्पेशल को एन्जॉय करो.” उन्होंने अपने इस पोस्ट में नजर नहीं लगने वाला और लाल दिल वाले कई इमोजी भी शामिल किए.
