भारत

सदन में रेल मंत्री बोले- ‘सेफ्टी पर बहुत बड़ा फोकस, किए बहुत सारे तकनीकी बदलाव’

सदन में रेल मंत्री बोले- ‘सेफ्टी पर बहुत बड़ा फोकस, किए बहुत सारे तकनीकी बदलाव’
  • PublishedMarch 19, 2025

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में भारतीय रेलवे में किए गए विस्तार कार्यों एवं सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व रेल विस्तार हुआ है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में नई लाइनें बिछाई गई हैं।

फॉग सेफ्टी डिवाइस से एक सिग्निफिकेंट इम्प्रूवमेंट लेकर आए

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेफ्टी के विषय पर बोलते हुए सदन में कहा कि सेफ्टी पर बहुत बड़ा फोकस है। सेफ्टी पर बहुत सारे टेक्नोलॉजिकल चेंज किए हैं। लॉन्गर रेल, बैटर क्वालिटी ऑफ रेल, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, फॉग सेफ्टी डिवाइस पर फोकस करके एक सिग्निफिकेंट इम्प्रूवमेंट लेकर आए हैं।

अमेरिका और यूरोप से ज्यादा भारत कर रहा लोकोमोटिव प्रोडक्शन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी दी कि लोकोमोटिव का प्रोडक्शन 1,400 पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और यूरोप को एड कर दें तो भी भारत का लोकोमोटिव प्रोडक्शन उससे ज्यादा है।

आज भारत विश्व के टॉप 3 लोडिंग कंट्रीज में शामिल

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज भारत विश्व के टॉप 3 लोडिंग कंट्रीज़ में शामिल हो रहा है। इस साल रेलवे 1.6 बिलियन टंस का कार्गो कैरी करेगा जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अब सिर्फ चीन, यूएस और भारत टॉप 3 हो गए हैं। यह देश की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।”

भारतीय रेल देश का एक बड़ा एक्सपोर्टर बनकर उभरा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज भारतीय रेल देश का एक बड़ा एक्सपोर्टर बनकर उभरा है। पूरा देश इसमें गौरव करें। यह प्रधानमंत्री जी के मेक इन इंडिया का बहुत बड़ा सबूत है।

2020 के बाद से पैसेंजर फेयर्स नहीं बढ़ाए

लोकसभा में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि रेलवे ने 2020 के बाद से पैसेंजर फेयर्स नहीं बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि आज किसी भी पड़ोसी देश से कंपैरिजन करें तो भारतीय रेलवे का किराया कम है।

बुलेट ट्रेन एक माइंडसेट की बात, हमें देश को आगे लेकर जाना है

बुलेट ट्रेन पर लोकसभा में केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन एक माइंडसेट की बात है। कई सांसदों ने कहा कि बुलेट ट्रेन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें देश को आगे लेकर जाना है और इस तरह से प्रोजेकट्स लेने हैं जिससे आने वाली जनरेशन के लिए हम कुछ खड़ा करें।