Close

Recent Posts

भारत

एसकेएम नेता प्रेम सिंह तमांग आज संभालेंगे सिक्किम के मुख्यमंत्री का पदभार, 32 में से 31 सीटों पर मिली विजय

एसकेएम नेता प्रेम सिंह तमांग आज संभालेंगे सिक्किम के मुख्यमंत्री का पदभार, 32 में से 31 सीटों पर मिली विजय
  • PublishedJune 10, 2024

सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग और उनके मंत्रिपरिषद का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह आज (सोमवार) होने वाला है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य तमांग और उनके मंत्रिपरिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। एसकेएम (SKM) प्रमुख तमांग दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने वाले है।

शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में होगा

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के नेता प्रेम सिंह तमांग आज सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है, शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में होगा। बता दें कि सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने विधानसभा में 32 में से 31 सीटें जीती हैं। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को केवल एक सीट मिली है। फ्रंट के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग दोनों सीटों पर हार गए।

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य तमांग और उनकी मंत्रिपरिषद को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य तमांग और उनकी मंत्रिपरिषद को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। यह दूसरी बार है जब तमांग मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर गंगटोक नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान कल बंद रहेंगे। इस निर्णय का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाना है।

बहुमत के साथ दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता रखी बरकरार

उल्लेखनीय है कि सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) का नेतृत्व कर रहे तमांग ने सिक्किम विधानसभा चुनाव, 2024 में 32 में से 31 सीटें जीतकर महत्वपूर्ण बहुमत के साथ दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखी है। वहीं दूसरी ओर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को सिर्फ एक सीट मिली, तथा इसके अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग दोनों सीटों पर हार गये। (AIR)