आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार

पटियाला: 25 मार्च, 2026: पंजाब की राजनीति में आज एक और बड़ा धमाका हुआ है। सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा पिछले साल 2 सितंबर से रेप के एक मामले में फरार थे। उनके खिलाफ पटियाला में रेप, धोखाधड़ी और क्रिमिनल इंटिमिडेशन जैसे गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की गई थी।
