मनोरंजन

Sidhu Moosewala के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर : World Tour का ऐलान

Sidhu Moosewala के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर : World Tour का ऐलान
  • PublishedMarch 18, 2026

मानसा/चंडीगढ़: दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। सिद्धू की टीम ने आधिकारिक तौर पर ‘Signed To God World Tour’ की घोषणा कर दी है। इस टूर की सबसे खास बात यह है कि इसमें होलोग्राम तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे प्रशंसकों को एक बार फिर सिद्धू को मंच पर लाइव सुनने और देखने का अहसास होगा।

इस वर्ल्ड टूर की सबसे चर्चित बात यह है कि इसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। सीमा पार बैठे सिद्धू के लाखों चाहने वालों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। टीम के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला होलोग्राम के जरिए पाकिस्तान की धरती पर अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे।

इन देशों में सजेंगी महफिलें

सिद्धू की टीम ने इस टूर के लिए एक लंबी सूची जारी की है, जिसमें भारत के अलावा कनाडा, अमेरिका (USA), यूएई (UAE), यूके (UK), ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देश शामिल हैं। सोशल मीडिया पर इस ऐलान के बाद ‘सिद्धू मूसेवाला’ और ‘Signed To God’ ट्रेंड कर रहा है। प्रशंसक अब इस ऐतिहासिक टूर की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।