भारत

इस राज्य के स्कूलों का बदला टाइम, भीषण गर्मी के कारण सरकार ने उठाया ये कदम

इस राज्य के स्कूलों का बदला टाइम, भीषण गर्मी के कारण सरकार ने उठाया ये कदम
  • PublishedMarch 16, 2026

छत्रपति संभाजीनगर: बेतहाशा बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिले के लगभग 3,080 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है, जो आज (16 मार्च) से प्रभावी हो गया है।\

बढ़ते पारे को देखते हुए अब स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही चलेंगे। दरअसल, इलाके में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे बच्चों को हीटस्ट्रोक (लू लगना) का खतरा बढ़ गया था। जलगांव में पारा सबसे अधिक 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

प्रशासन की सख्त हिदायत

जिला कलेक्टर रोहन घुगे ने आदेश जारी कर चिकित्सा प्रणाली को भी अलर्ट पर रखा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, भरपूर पानी पिएं और जरूरी होने पर ही घर से निकलें। ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए यह बदलाव बड़ी राहत लेकर आया है।