भारत

पंजाब विधानसभा: बजट सत्र का आखिरी दिन आज; पेश होंगे क्रशर और यूनिवर्सिटी बिल

पंजाब विधानसभा: बजट सत्र का आखिरी दिन आज; पेश होंगे क्रशर और यूनिवर्सिटी बिल
  • PublishedMarch 16, 2026

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज (16 मार्च) संपन्न होने जा रहा है। सत्र का आखिरी दिन विधायी कार्यों और रिपोर्टों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, हालांकि सुखपाल खैरा के विवादित बयानों को लेकर सदन में एक बार फिर टकराव की स्थिति बन सकती है।
1. अहम बिल: सदन में आज ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स (संशोधन) बिल 2026’ और ‘श्री गुरु तेग बहादुर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बिल 2026’ पेश किए जाएंगे।

2. CAG की रिपोर्ट: वर्ष 2023-24 और 2025 की कैग रिपोर्ट सहित वित्त और राजस्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पटल पर रखे जाएंगे।

3. ध्यानाकर्षण प्रस्ताव: विधायक विजय सिंगला मानसा के ITI मार्ग की समस्या, फौज सिंह सरारी फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क को फोर-लेन बनाने और प्रो. बलजिंदर कौर रिफाइनरी के CSR फंड का मुद्दा उठाएंगी।

अब तक का सफर (एक नजर में)

6 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुए इस सत्र में 8 मार्च को 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया, जिसमें महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मां-धियां सत्कार योजना’ (1000 और 1500 रुपये) का बड़ा ऐलान हुआ। पूरे सत्र के दौरान सुखपाल खैरा की टिप्पणियों और गैस किल्लत जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली।