भारत

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: कई स्टेशनों पर मिलने जा रही बड़ी सुविधा

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: कई स्टेशनों पर मिलने जा रही बड़ी सुविधा
  • PublishedMarch 13, 2026

फिरोजपुर: रेल यात्रियों के सफर को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए फिरोजपुर रेल मंडल ने एक बड़ा कदम उठाया है। 10 मार्च 2026 को हुई ई-नीलामी के जरिए मंडल के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग कियोस्क लगाने के ठेके आवंटित कर दिए गए हैं। इस पहल से न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे के राजस्व (Income) में भी इजाफा होगा।

इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

रेलवे द्वारा अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, ब्यास, फगवाड़ा, फिरोजपुर कैंट, फिल्लौर और ढंडारी कलां स्टेशनों पर पहली बार कुल 86 मोबाइल चार्जिंग कियोस्क स्थापित किए जाएंगे।

डिजिटल पेमेंट की भी होगी सुविधा

सीनियर डीसीएम (Sr. DCM) परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि सफर के दौरान मोबाइल डिस्चार्ज होना एक आम समस्या है, जिसे देखते हुए यह सुविधा शुरू की जा रही है। इन कियोस्क पर यात्री डिजिटल पेमेंट के जरिए आसानी से अपना फोन चार्ज कर सकेंगे। इससे यात्रियों की सुरक्षा और संपर्क दोनों सुनिश्चित होंगे, जिससे उनका रेल सफर पहले से कहीं अधिक आरामदायक हो जाएगा।