सामाजिक समागम के बहाने कांग्रेसी हुए इकट्ठे! Channi के घर जुटे Raja Warring-Randhawa और कई दिग्गज

मोरिंडा/चंडीगढ़, 26 नवंबर, 2025 : पंजाब (Punjab) की राजनीति में बुधवार को एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। मौका था एक सामाजिक समागम का, लेकिन इसके बहाने पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के दिग्गज नेता एक छत के नीचे नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के मोरिंडा (Morinda) स्थित आवास पर उनके बेटे नवजीत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग का आयोजन किया गया था। इस धार्मिक कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) और वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) समेत कई बड़े कांग्रेसी नेताओं ने हाजिरी भरी।
गुरु चरणों में अरदास और एकता का संदेश
इस मौके पर सभी नेताओं ने गुरु साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की। हालांकि, यह एक पारिवारिक और धार्मिक आयोजन था, लेकिन सियासी हलकों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस समागम के जरिए कांग्रेस के भीतर चल रही आपसी खींचतान और क्लेश पर भी विराम लगाने की कोशिश की गई है।