Nitish सरकार ने पहली Cabinet Meeting में लिए गए ये बड़े फैसले, पढ़ें…

पटना, 25 नवंबर, 2025 : बिहार (Bihar) में नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विकास की रफ्तार बढ़ा दी है। पटना (Patna) में आयोजित पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने अगले 5 सालों का बड़ा रोडमैप तैयार कर लिया है। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें सबसे बड़ा ऐलान रोजगार को लेकर है। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2030 तक राज्य के 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्य सचिव ने बताया कि सरकार बिहार को पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ‘टेक हब’ (Tech Hub) बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
बिहार बनेगा ‘ग्लोबल वर्क प्लेस’
कैबिनेट ने राज्य की अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए ‘न्यू एज इकोनॉमी’ (New Age Economy) पर फोकस करने का फैसला किया है।
1. प्लान: सरकार की योजना बिहार को एक वैश्विक ‘बैक-एंड हब’ और ‘ग्लोबल वर्क प्लेस’ (Global Work Place) बनाने की है।
2. कमेटी का गठन: इस सपने को पूरा करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय कमेटी बनाई गई है, जो 6 महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।
3. इंफ्रास्ट्रक्चर: राज्य में डिफेंस कॉरिडोर (Defense Corridor), सेमीकंडक्टर पार्क और मेगा टेक सिटी बनाने की तैयारी है।
‘AI मिशन’ को मिली हरी झंडी
युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के लिए सरकार ने ‘बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन’ (Bihar Artificial Intelligence Mission) शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य राज्य को एआई (AI) सेक्टर में अग्रणी बनाना है, जिससे यहां के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
25 चीनी मिलें होंगी चालू
किसानों के लिए भी सरकार ने खजाना खोल दिया है। कैबिनेट ने राज्य में बंद पड़ी 9 सरकारी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। इसके अलावा, कुल मिलाकर 25 चीनी मिलों को चालू करने की योजना को स्वीकृति मिली है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई जान मिलेगी।
सीतामढ़ी में बसेगा ‘सीतापुरम’
शहरी विकास के तहत सरकार ने पटना, सोनपुर और सीतामढ़ी (Sitamarhi) समेत 11 शहरों में नई टाउनशिप बसाने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि सीतामढ़ी में ‘सीतापुरम’ (Sitapuram) नाम से एक आधुनिक शहर बसाया जाएगा। इसका मकसद शहरों में विश्वस्तरीय सुविधाएं देना और निवेश को बढ़ावा देना है।
1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र
इसके अलावा, कैबिनेट ने बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाने का फैसला किया है। यह सत्र 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा, जिसके पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। सीएम नीतीश ने याद दिलाया कि पिछली सरकार ने 50 लाख रोजगार दिए थे और अब दोगुनी गति से काम होगा।
