भारत

Delhi Blast : आतंकी उमर का नया CCTV फुटेज आया सामने! पढ़ें धमाके से पहले कहां गया था?

Delhi Blast : आतंकी उमर का नया CCTV फुटेज आया सामने! पढ़ें धमाके से पहले कहां गया था?
  • PublishedNovember 13, 2025

नई दिल्ली, 13 नवंबर, 2025 : दिल्ली में 10 नवंबर को हुए लाल किला कार ब्लास्ट की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को मिले नए CCTV फुटेज से पता चला है कि ‘फिदायीन’ हमलावर डॉक्टर उमर नबी (Dr. Umar Nabi) ने धमाके से पहले तुर्कमान गेट और निजामुद्दीन दरगाह का दौरा किया था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वह वहां किसी से मिलने गया था या सिर्फ मत्था टेकने।दरगाह में 30 मिनट, पार्किंग में 3 घंटे

पुलिस को निजामुद्दीन दरगाह का जो फुटेज मिला है, उसमें वह दरगाह में जाते हुए दिखा है। वह वहां करीब आधा घंटा रुका और फिर बाहर निकल गया। इसके अलावा, पुलिस टीम तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही भी जांच करने पहुंची है, क्योंकि उमर का CCTV वहां भी मिला है।

जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. उमर ने धमाके से पहले अपनी Hyundai i20 कार को सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ा रखा था।

पार्किंग में ऐसी जगह छिपी कार, जहां नहीं था कैमरा

CCTV फुटेज से पता चला कि वह सोमवार (10 नवंबर) दोपहर 3:19 बजे कार लेकर पार्किंग में अकेले दाखिल हुआ था और शाम 6:25 बजे (ब्लास्ट से ठीक 27 मिनट पहले) वहां से निकला।

आशंका जताई जा रही है कि उमर पहले भी इस पार्किंग में आया है, क्योंकि उसने अपनी कार को ऐसी जगह पार्क किया था, जहां CCTV कैमरा नहीं था। (हालांकि, पार्किंग के एंट्री और एग्जिट गेट पर वह कैमरे में कैद हो गया)।

यू-टर्न (U-turn) लेते ही किया ब्लास्ट

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग से निकलने के बाद, उमर कार लेकर नेताजी सुभाष मार्ग से जामा मस्जिद (Jama Masjid) और लाल किला के सामने से होते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर गया।

वहां से उसने यू-टर्न लिया और वापस लाल किला के पास आया। यहीं पर, लाल बत्ती (red light) के पास, धीमी गति से चलती कार में भीषण धमाका हो गया। पुलिस ने इन सभी फुटेज को जब्त कर लिया है।