भारत

भारत-नेपाल सीमा वार्ता आज से, ‘Gen-Z’ प्रदर्शन के बाद पहली High Level बैठक

भारत-नेपाल सीमा वार्ता आज से, ‘Gen-Z’ प्रदर्शन के बाद पहली High Level बैठक
  • PublishedNovember 12, 2025

नई दिल्ली, 12 नवंबर, 2025 : भारत (India) और नेपाल (Nepal) के सुरक्षा बलों के प्रमुख आज (बुधवार) से नई दिल्ली में सीमा वार्ता शुरू कर रहे हैं। 12 से 14 नवंबर तक चलने वाली इस बैठक का मुख्य एजेंडा सीमा पार अपराधों को रोकना और खुफिया जानकारी साझा करने के तंत्र को मजबूत करना है। यह बैठक सितंबर में काठमांडू में हुए ‘जेन जेड’ (Gen-Z) प्रदर्शनों के बाद दोनों बलों के बीच पहली शीर्ष-स्तरीय मुलाकात है।
SSB और APF के महानिदेशक कर रहे अगुवाई

इस तीन दिवसीय बैठक में, भारतीय पक्ष का नेतृत्व SSB (सशस्त्र सीमा बल) के महानिदेशक संजय सिंघल कर रहे हैं। वहीं, नेपाली दल की अगुवाई वहां के सशस्त्र पुलिस बल (APF) के महानिरीक्षक राजू आर्यल कर रहे हैं। बता दे कि दोनों बलों के बीच पिछली वार्षिक बैठक नवंबर 2024 में काठमांडू (Kathmandu) में आयोजित की गई थी।