मनोरंजन

Dharmendra के ‘निधन’ की झूठी खबर पर Hema Malini का आया बयान! पढ़ें क्या कहा?

Dharmendra के ‘निधन’ की झूठी खबर पर Hema Malini का आया बयान! पढ़ें क्या कहा?
  • PublishedNovember 11, 2025

मुंबई, 11 नवंबर, 2025 : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन की झूठी खबर फैलने के बाद, आज (मंगलवार) को उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इन खबरों को “अक्षम्य” (unforgivable) और “गैर-जिम्मेदाराना” (irresponsible) बताया। यह प्रतिक्रिया बेटी एशा देओल (Esha Deol) के स्पष्टीकरण के बाद आई है, जिन्होंने पहले ही बताया था कि धर्मेंद्र जिंदा हैं और ठीक हो रहे हैं।
यह बेहद अपमानजनक है” – हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने अपने ऑफिशियल पोस्ट में लिखा: “जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-ज़िम्मेदाराना है।”

What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025

उन्होंने आगे लिखा, “कृपया परिवार और उनकी निजता (privacy) की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें।”

बेटी एशा ने भी की थी अपील

इससे पहले, पिता के निधन की खबर देखते ही बेटी एशा देओल (Esha Deol) ने भी इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

एशा ने लिखा था, “मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव हो गया है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर (stable) है और वे ठीक हो रहे हैं। आप सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें।”

ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं धर्मेंद्र

गौरतलब है कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र (Dharmendra) पिछले कुछ दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ (breathing difficulties) की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।