भारत

दिवाली का ‘जश्न’ पड़ा भारी! दिल्ली-NCR की हवा में घुला ‘जहर’, AQI 400 के पार

दिवाली का ‘जश्न’ पड़ा भारी! दिल्ली-NCR की हवा में घुला ‘जहर’, AQI 400 के पार
  • PublishedOctober 21, 2025

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर, 2025 : दिवाली की रात लोगों ने जबरदस्त आतिशबाजी (Fireworks) की, जिसके बाद सोमवार देर रात से ही दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की हवा और अधिक प्रदूषित हो गई। मंगलवार सुबह तक प्रदूषण स्तर (Pollution Level) खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है।

राजधानी समेत आसपास के शहरों में हवा का एक्यूआई (Air Quality Index – AQI) 400 के पार दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब श्रेणी (Severe Category)’ में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पटाखों के धुएं, ठंडी हवाओं और नमी (Humidity) के कारण प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। कई इलाकों में लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें हो रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में सुबह का AQI स्तर

1. पंजाबी बाग (Punjabi Bagh): 375 (बहुत खराब)

2. शादीपुर (Shadipur): 393 (बहुत खराब)

3. वजीरपुर (Wazirpur): 408 (गंभीर)

4. अशोक विहार (Ashok Vihar): 386 (बहुत खराब)

5. रोहिणी (Rohini): 367 (बहुत खराब)

6. आर. के. पुरम (RK Puram): 369 (बहुत खराब)

7. जहांगीरपुरी (Jahangirpuri): 404 (गंभीर)

8. सोनिया विहार (Sonia Vihar): 359 (बहुत खराब)

9. पूसा (Pusa): 348 (खराब)

10. इंदिरापुरम, गाजियाबाद (Indirapuram, Ghaziabad): 325 (खराब)

11. नोएडा सेक्टर-116 (Noida Sector-116): 340 (खराब)

12. गुरुग्राम सेक्टर-51 (Gurugram Sector-51): 347 (खराब)

प्रदूषण से बचाव के उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को घर से बाहर कम निकलने और मास्क (Mask) पहनने की सलाह दी है।

1. सुबह की सैर (Morning Walk) या व्यायाम (Exercise) से बचें।

2. अपने घरों में एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) का उपयोग करें।

2. बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पटाखों पर सख्त नियंत्रण और प्रतिबंध (Ban on Firecrackers) ही एकमात्र समाधान है, वरना दिवाली के बाद दिल्ली हर साल “गैस चेंबर” में तब्दील होती जाएगी।