भारत

अकाली-BJP गठबंधन पर Ravneet Bittu का बड़ा बयान,

अकाली-BJP गठबंधन पर Ravneet Bittu का बड़ा बयान,
  • PublishedOctober 13, 2025

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर, 2025 : केंद्रीय मंत्री और पंजाब बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Bittu) ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ भविष्य में किसी भी तरह के गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और बेअदबी करने वालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बिट्टू ने यह भी साफ किया कि पार्टी नशे के सौदागरों से भी कोई बातचीत नहीं करेगी। उनका यह बयान उस समय आया है जब पंजाब में अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। रवनीत बिट्टू ने अपने बयान से इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

बिट्टू के बयान के मुख्य बिंदु:

1. गठबंधन से इनकार: “बेअदबी करने वालों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे।”

2. अकेले लड़ेंगे चुनाव: “हम 2027 में 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, बीजेपी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।”

3. नशे पर सख्त रुख: “नशे के सौदागरों के साथ कोई बातचीत नहीं होगी।”

4. उपचुनाव में जीत का दावा: बिट्टू ने तरनतारन उपचुनाव में भी बीजेपी की जीत का दावा किया।