मनोरंजन

त्रिशा कृष्णन के घर जल्द बजेगी शहनाई? एक्ट्रेस के मम्मी-पापा ने चुन लिया ‘दूल्हा’, चंडीगढ़ का है बिजनेसमैन!

त्रिशा कृष्णन के घर जल्द बजेगी शहनाई? एक्ट्रेस के मम्मी-पापा ने चुन लिया ‘दूल्हा’, चंडीगढ़ का है बिजनेसमैन!
  • PublishedOctober 10, 2025

नई दिल्ली: तमिल और तेलुगु सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन जल्द ही शादी करने की योजना बना रही हैं. कुछ खबरें दावा कर रही हैं कि उनके माता-पिता ने उनके लिए एक लड़के को चुन लिया है जो चंडीगढ़ से है. त्रिशा कृष्णन के कथित दूल्हे के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिली है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों परिवार कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं.

त्रिशा ने हाल में शादी की चर्चाओं पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि वह सही शख्स के मिलने पर शादी को तैयार हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि सही समय अभी नहीं आया है.’ त्रिशा के माता-पिता ने अभी तक उनकी शादी की अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

त्रिशा पहले बिजनेसमैन वरुण मणियन से सगाई कर चुकी थीं. उन्होंने 2015 में एक-दूसरे के साथ अंगूठियां बदली थीं लेकिन उनका रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया. रिपोर्टों में सगाई टूटने की वजह बताई गई कि वरुण फिल्मों में उनके एक्टिंग के खिलाफ था.

विजय और त्रिशा सालों से तमिल सिनेमा के सबसे फेवरेट ऑन-स्क्रीन कपल में से एक रहे हैं. उनकी शानदार केमिस्ट्री ‘घिल्ली’, ‘तिरुपाची’ (Thirupaachi), कुरुवी (Kuruvi) जैसी हिट फिल्मों में देखने को मिली