Varinder Ghuman पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में हर आंख हुई नम

जालंधर, 10 अक्टूबर, 2025 : पंजाब के ‘आयरनमैन’ और अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर (International Bodybuilder) वरिंदर सिंह घुम्मन शुक्रवार को जालंधर में पंचतत्व में विलीन हो गए। शहर के मॉडल टाउन श्मशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। माहौल बेहद गमगीन था और हर किसी की आंखें नम थीं। बता दे कि उनके बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले, परिवार के सदस्य और रिश्तेदार उनके पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख पड़े, जिसे देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
