भारत

Rajvir Jawanda के निधन पर CM मान ने Tweet कर जताया दुख, पढ़ें क्या लिखा?

Rajvir Jawanda के निधन पर CM मान ने Tweet कर जताया दुख, पढ़ें क्या लिखा?
  • PublishedOctober 8, 2025

चंडीगढ़, 8 October 2025 : लोकप्रिय पंजाबी गायक राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। बता दे कि उनके निधन पर अब पंजाब के मुखमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।
CM मान ने ट्वीट कर कहा, “प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भयानक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए अलोप हो गया। छोटी उम्र में अपने गीतों के ज़रिये लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवंदा की आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी। दिवगंत आत्मा को वाहिगुरु अपने चरणों में निवास दें और परिवार और प्रशंसकों को यह दुःख सहने का बल प्रदान करे।

कल होगा अंतिम संस्कार

बता दे कि अंतिम संस्कार कल (9 अक्टूबर) को उनके पैतृक गांव पोना, जगराओं में किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।

अस्पताल ने की निधन की पुष्टि

फोर्टिस अस्पताल, मोहाली ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि राजवीर जवांदा का आज सुबह 10:55 पर निधन हो गया।

1. गंभीर चोटें: उन्हें 27 सितंबर को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटों और ब्रेन ट्रॉमा (Brain Trauma) के साथ अत्यंत गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

2. मल्टी-ऑर्गन फेलियर बना मौत का कारण: अस्पताल के अनुसार, क्रिटिकल केयर (Critical Care) और न्यूरोसर्जरी (Neurosurgery) टीमों के गहन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह मल्टी-ऑर्गन फेलियर (Multiple Organ Failure) के कारण उनका निधन हो गया।