भारत

भारत को ‘सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि’ के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया, यह पुरस्‍कार सामाजिक सुरक्षा को आगे बढ़ाने में मोदी सरकार के प्रयासों को मान्यता देता है

  • PublishedOctober 3, 2025

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित विश्व सामाजिक सुरक्षा मंच (डब्‍ल्‍यूएसएसएफ) 2025 को संबोधित करते हुए भारत के सामाजिक सुरक्षा कवरेज में ऐतिहासिक विस्तार पर प्रकाश डाला। सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 64.3 प्रतिशत होने और 940 मिलियन से अधिक नागरिकों तक पहुंच के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन द्वारा मान्‍यता दिए जाने पर भारत को ‘सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि’ के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) पुरस्कार 2025 से सम्‍मानित किया गया है।

सामाजिक सुरक्षा कवरेज में वृद्धि के बाद, भारत ने आईएसएसए महासभा में 30 सीटों के साथ सर्वोच्च वोट शेयर हासिल किया है।