Good News : केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, इन 11 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस!

नई दिल्ली, 24 सितंबर, 2025 : त्योहारों से ठीक पहले केंद्र सरकार ने देश के लाखों रेलवे कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,865.68 करोड़ रुपये के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दे दी गई है। यह बोनस कर्मचारियों के 78 दिनों के वेतन के बराबर होगा।
