प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा:
“नवरात्रि का तीसरा दिन शांति, साहस और निर्भीकता की प्रतीक मां चंद्रघंटा की आराधना को समर्पित है। देवी मां के आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में सकारात्मकता का संचार हो। उनकी कृपा देशभर के मेरे परिवारजनों के लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए, यही कामना है
