बच्चों संग पुर्तगाली नागरिकता लेना चाहती थीं करिश्मा कपूर, तलाक के बाद भी संजय कपूर के थीं करीब, चैट्स से खुलासा

नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति विवाद में अब एक नया मोड़ सामने आया है. कोर्ट में दायर दस्तावेज और व्हाट्सऐप चैट्स में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच चल रही चर्चाएं सामने आईं हैं. तलाक के बाद संजय अपनी दूसरी एक्स पत्नी की मदद कर रहे थे. करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान कपूर ने कोर्ट में ये दस्तावेज कोर्ट में दिए हैं.
मामले में पेश किए दस्तावेजों के मुताबिक, संजय कपूर न केवल बच्चों बल्कि एक्स पत्नी करिश्मा करीब थे और वह उन्हें पुर्तगाली नागरिकता दिलाने की की कोशिश में थे. हमारी सहयोगी वेबसाइट News18 की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, चैट्स में संजय ने करिश्मा को यह भी बताया कि पासपोर्ट हासिल करने के लिए उन्हें भारतीय नागरिकता छोड़नी होगी, क्योंकि भारत में ड्यूल सिटिजनशिप की परमिशन नहीं है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अब कोर्ट इन व्हाट्सऐप चैट्स और दस्तावेजों की जांच करेगी.
मां-बहन के बाद संजय के बच्चों का आरोप
संजय कपूर के निधन के बाद उनकी मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया सचदेव के बीच भी संपत्ति को लेकर तनातनी देखने को मिली और अब करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने भी पिता की संपत्ति के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है और सौतेली मां प्रिया सचदेव पर भी धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करते हुए प्रिया सचदेव से संजय कपूर का पूरी संपत्ति का ब्योरा 9 अक्टूबर तक मांगा है.
