मनोरंजन

26 पुराने तेवर में लौटे सोनू निगम, वरुण धवन ने जाह्नवी कपूर संग किया जबरदस्त डांस, गिराई ‘बिजुरिया’

26 पुराने तेवर में लौटे सोनू निगम, वरुण धवन ने जाह्नवी कपूर संग किया जबरदस्त डांस, गिराई ‘बिजुरिया’
  • PublishedSeptember 3, 2025

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म का नया गाना ‘बिजुरिया’ अब रिलीज हो चुका है. यह गाना सोनी म्यूजिक इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सभी दर्शकों के लिए उपलब्ध है. ‘बिजुरिया’ एक ऐसा गाना है, जिसे सुनते ही आप थिरकने लगेंगे. इस गाने में म्यूजिक, डांस और अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ‘बिजुरिया’ एक पार्टी सॉन्ग है. गाने में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, जाह्नवी कपूर और वरुण धवन नजर आ रहे हैं. गाने में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान वरुण धवन के एनर्जी भरे डांस ने खींचा है. वहीं, जाह्नवी का ठुमका भी गाने में जान डाल रहा है. ‘बिजुरिया’ गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची और रवि पवार ने मिलकर बनाया है. वहीं, आवाज सोनू निगम और असेस कौर ने दी है.’सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है. यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.