भारत

BSNL ने अपने “फ्रीडम प्लान” की अवधि 15 दिन बढ़ाई

BSNL ने अपने “फ्रीडम प्लान” की अवधि 15 दिन बढ़ाई
  • PublishedSeptember 2, 2025

बीएसएनएल ने अपने “फ्रीडम प्लान” को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। यह प्‍लान 1 अगस्त को मात्र 1 रुपए में प्रारंभ किया गया था, जिसमें नये ग्राहकों को 30 दिनों के लिए निःशुल्क 4G मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यह ऑफर, जो पहले 31 अगस्त 2025 तक था, अब 15 सितंबर 2025 तक उपलब्‍ध रहेगा।

संचार मंत्रालय ने सोमवार को यह एक बयान जारी कर इसके बारे में बताया। वहीं, योजना की अवधि बढ़ाने की घोषणा करते हुए बीएसएनएल के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा, “बीएसएनएल ने हाल ही में ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल के अंतर्गत देश भर में अत्याधुनिक 4G मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है, जो आत्मनिर्भर भारत के विज़न को आगे बढ़ा रहा है। फ्रीडम प्लान— जिसमें पहले 30 दिनों के लिए कोई सेवा शुल्क नहीं है— ग्राहकों को हमारे स्वदेशी रूप से विकसित 4जी नेटवर्क का अनुभव करने का एक शानदार मौका देता है। हमें विश्वास है कि सेवा की गुणवत्ता, कवरेज और बीएसएनएल ब्रांड पर भरोसा ग्राहकों को इस शुरुआती अवधि के बाद भी हमारे साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”

क्या हैं ? प्‍लान के फायदे-

असीमित वॉयस कॉल (प्‍लान के नियमों व शर्तों के अनुसार)
प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा
प्रतिदिन 100 एसएमएस
निःशुल्क सिम (दूरसंचार विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार केवाईसी)

फ्रीडम प्‍लान कैसे प्राप्त करें

अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाएं (अपने साथ वैध केवाईसी दस्तावेज साथ ले जाए)। फ्रीडम प्लान (1 रुपए एक्टिवेशन) का अनुरोध करें, केवाईसी पूरा करें और अपना निःशुल्क सिम प्राप्त करें।सिम डालें और दिए गए निर्देशानुसार एक्‍टिवेशन पूरा करें, 30 दिनों के निःशुल्क लाभ एक्टिवशेन की तिथि से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा, सहायता के लिए 1800-180-1503 पर कॉल करें या bsnl.co.in को विजिट किया जा सकता है।