मनोरंजन

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ गाने को किया सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने रीक्रिएट, रोड ट्रिप का वीडियो हुआ वायरल

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ गाने को किया सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने रीक्रिएट, रोड ट्रिप का वीडियो हुआ वायरल
  • PublishedAugust 27, 2025

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर अपनी क्यूट केमिस्ट्री के लिए फेमस हैं. यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मजेदार वीडियोज शेयर करते हैं. दोनों की जोड़ी हर किसी को खूब पसंद आती हैं. अब बुधवार को सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक रोड ट्रिप का वीडियो शेयर किया.

इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में जहीर इकबाल गाड़ी चलाते दिख रहे हैं और सोनाक्षी के साथ मिलकर मशहूर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के गाने ‘हो गया है तुझको तो प्यार सजना’ पर मजेदार रील बनाते नजर आ रहे हैं, जो इस रोड ट्रिप के मूड को और भी रंगीन बना देता है. सोनाक्षी और जहीर की यह केमिस्ट्री फैंस को खूब भा रही है. वीडियो में उनकी मस्ती देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है.
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया वीडियो
सोनाक्षी ने इस वीडियो को कैप्शन दिया, “रोड ट्रिप गोल्स! बाकी वीडियो देखने के लिए यूट्यूब पर जाएं.” एक्ट्रेस का यह वीडियो प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है. कई यूजर उन्हें ‘हार्ट’ और ‘फायर’ इमोजी कमेंट में पोस्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “वाह मैम, क्या गाना है,” तो दूसरे ने लिखा, “ब्यूटीफुल कपल गोल,” एक और यूजर ने लिखा, “बेस्ट जोड़ी,” और एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “मैम, आपकी प्लेलिस्ट मिल सकती है क्या?”