जम्मू में अक्षय कुमार की लग्जरी गाड़ी जब्त, काले शीशों के चलते पुलिस ने दी बड़ी कार्रवाई… जानें पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों जॉली एलएलबी के चलते बिजी चल रहे हैं. इस बीच उनकी मुसीबत बढ़ती दिख रही है. हुआ ये कि एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद लौट रही एक स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) को यातायात पुलिस ने मंगलवार को काले शीशे लगे होने के कारण जब्त कर लिया है. एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने ट्राफिक नियमों को तोड़ा है. चलिए बताते हैं पूरा मामला.
अभिनेता एक शोरूम का उद्घाटन करने जम्मू आए थे. जम्मू और जम्मू-कश्मीर के बाहर से उनके प्रशंसक डोगरा चौक पर स्थित कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम का उद्घाटन करने के लिए अभिनेता के आगमन की प्रतीक्षा में एकत्र हुए थे.
कुमार ने जम्मू के लोगों को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया. उनकी आगामी फिल्म “जॉली एलएलबी 3” 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है.
