मनोरंजन

Jolly LLB 3 Teaser: 1.30 मिनट के टीजर में कॉमेडी-कोर्टरूम ड्रामा का मजेदार तड़का, लोग बोले- ब्लॉकबस्टर है बॉस

Jolly LLB 3 Teaser: 1.30 मिनट के टीजर में कॉमेडी-कोर्टरूम ड्रामा का मजेदार तड़का, लोग बोले- ब्लॉकबस्टर है बॉस
  • PublishedAugust 12, 2025

नई दिल्ली. एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए ‘जॉली’ आ चुका है. खास बात है कि कोर्ट रूम में इस बार जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने केस की पैरवी करते एक नहीं, बल्कि दोनों जॉली नजर आएंगे. निर्माताओं ने मंगलवार को ‘जॉली एलएलबी 3’ फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ ही सौरभ शुक्ला की भी कमाल की कॉमिक टाइमिंग नजर आई.

अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के 1 मिनट 30 सेकंड के टीजर में कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा का मजेदार तड़का देखने को मिला. यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है. यह 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
टीजर में अरशद वारसी (जगदीश त्यागी उर्फ जॉली) और अक्षय कुमार (जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली) के बीच कोर्टरूम में तीखी नोक-झोंक देखने को मिलती है. दोनों जॉली की खींचतान के बीच जज सुंदरलाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) परेशान नजर आते हैं. टीजर की शुरुआत में जज, अरशद से कहते हैं, ‘आपका गुस्सा कम हुआ या नहीं?” तो वह कहते हैं, “मैं बदल गया हूं, माय लॉर्ड!” जिसके जवाब में अक्षय तंज कसते हैं और कहते हैं कि वे असली जॉली हैं.