वेटर पिता का बेटा बना सुपरस्टार, डेब्यू फिल्म में किया दिव्या भारती संग रोमांस, दूसरे धर्म की लड़की से की शादी

बॉलीवुड का एक सुपरस्टार ऐसा है जिसका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था. फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले ऐसे सितारों की लिस्ट में ये एक्टर भी आता है. जिसने पर्सनल जिंदगी में काफी स्ट्रगल देखा. मगर अपने टेलेंट और मेहनत की दम पर सपनों को पूरा किया. ये कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्टी हैं, जो न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान, बिजनेस टायकून और सोशल वर्कर भी हैं. वे दमदार फिजीक, गहरी आवाज और एक्शन से भरपूर किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई. लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे खास बात सिर्फ एक सुपरस्टार बनना नहीं, बल्कि अपने पिता के संघर्ष को मान देना है.सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर जिले के मुल्की शहर में हुआ था. वे एक मध्यमवर्गीय तुलु भाषी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता वीरप्पा शेट्टी काम की तलाश में मुंबई आए थे और यहां आकर उन्होंने जुहू इलाके में एक छोटे से होटल में वेटर का काम शुरू किया. वे दिन-रात मेहनत करते थे, टेबल साफ करना, प्लेटें धोना, ग्राहकों को खाना परोसना… अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने और परिवार को चलाने के लिए वे ये सब काम करते थे. उस वक्त सुनील बेशक बच्चे थे, लेकिन अपने पिता की मेहनत और संघर्ष को नजदीक से देख रहे थे और उनके लिए जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते थे.
