मनोरंजन

BB 19 में होंगे ये 10 कंटेस्टेंट, ‘हिटलर दीदी’ का दिखेगा सलमान के शो में दांव, धनश्री करेंगी चहल को लेकर खुलासा!

BB 19 में होंगे ये 10 कंटेस्टेंट, ‘हिटलर दीदी’ का दिखेगा सलमान के शो में दांव, धनश्री करेंगी चहल को लेकर खुलासा!
  • PublishedAugust 1, 2025

नई दिल्ली. 31 जुलाई को JioHotstar ने Bigg Boss 19 का पहला टीजर जारी कर दिया है और साथ ही इसका ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होने जा रहा है. इस बार कुछ बड़ा बदलने वाला है. क्योंकि खुद सलमान खान ने टीजर में ऐलान किया है कि इस सीजन की थीम है ‘घरवालों की सरकार’ यानी घर के भीतर अब पावर का संतुलन पूरी तरह पलट सकता है. सलमान खान ने संकेत दिया है कि इस बार घर के कंटेस्टेंट्स सिर्फ टास्क नहीं करेंगे, बल्कि निर्णय लेने और नियम बनाने में भी उनकी भूमिका होगी. यह बदलाव इस शो की रणनीति, रिश्ते और पावर प्ले को पूरी तरह नया रूप दे सकता है.